रफीक कनोजे झरी : झरी तहसील बहुजन महासंघ कि औरसे तहसील कार्यालय झरी के सामने घंटानाद आंदोलन जिल्हा सहसचिव भारत शंकरराव कुमरे इनके नेतृत्वमे किया गया और नायब तहसिलदार विजय मत्ते को निवेदन दिया गया।भीमा कोरेगांव में बहादुरी (शौर्य) दिन के अवसर पर 200 वर्षों के समाप्ती पर 1 जनवरी 2018 को आम्बेडकर समुदाय, लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने आया था। उस समय समुदाय पर पत्थर फेंककर वाहनोको नुकसान पहुचाया गया था। इसमें पत्थर से दलित युवक की मृत्यु हो गयी थी। जिसमे अनेक भिम सैनिक घायल हुए थे। उन दंगों के पिछे मिलिंद एकबोटे और संभाजी भिडे का हात था । मिलिंद एकबोटे को गिरफ्तार कर लिया गया लेकीन संभाजी भिडे को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। ऐसा आरोप सचिव भरत कुमार ने निवेदन के द्वारा लगाया है। और निवेदन द्वारा मांग की है के संभाजी भिडे को जितनी जल्दी हो सके गिरफ्तार कीया जाये। दंगों के दर्ज अपराध वापस लेना चाहिए। ओबीसी, वीजेएनटी, ईबीसी के साथ छात्रों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति दें। कॉलेज में लागू डीबीटी पॉलिसी को जल्द से जल्द रद्द कर दिया जाए।
टी आय एस एस की मांगों को पूरा करें। किसानों का सात बारा कोरा किया जाए।इन मांगो का निवेदन नायब तहसीलदार को दिया गया इस वक्त भारिप बहुजन महासंघ झरीके पदाधिकारी श्री अँड यशवंत बरडे , गौतम हस्ते, सूर्यकांत पोटे, रामभाऊ कांबळे हेमंत काटकर, विकास नगराळे , प्रतीक बहादे, शल्येन्द्र नरं।जे, मिलिंद अवगते, प्रफुल भोयर, राहुल मुन, अँड दीपक काटकर, डोमजी पाटील, नंदू बोबडे, अँड विपील तेलतुंबळे, प्रलय तेलतुंबडे वसंतराव काटकर, भास्कर गुडेकार, गौतम मुन व बहुजन महासंघके कार्यकर्ते बडी संख्या मे उपस्थित थे।

