- कुरुम निवासी संदीप देशमुख का बिच रास्ते पर खोका डालकर अतिक्रमण
- छात्रों का तथा गांव वासियो का सरदर्द बना रास्ते के बीच रखा खोका
- जिल्हाधिकारी अकोला तथा तहसीलदार मूर्तिज़ापुर को अतुल खोपे की शिकायत
कुरुम । दि.24 फरवरी । शफ़ी खान।
मूर्तिज़ापुर तहसील अंतर्गत आनेवाले ग्राम कुरुम परिसर में जि. प. कन्या.पाठ-शाला के मुख्य रास्ते पर संदीप मधुकर देशमुख ने अतिक्रमण करके खोका डालने से छात्र एवं गांव वासियो की परेशानी बढ़ा दी है। जिसके चलते चम्भार पूरा के निवासियों को आने जाने में बड़ी कढ़ीनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। इस कि लेखी शिकायत चम्भार पूरा निवासियों ने दि.16 फरवरी को ग्राम पंचायत कार्यालय कुरुम के सरपंच तथा सचिव को दी थी। परंतु आज तक ग्रा.पं.प्रशासन की ओर से कोई ठोस कारवाई नही की गई। इस कारण कुरुम के तथा चम्भार पूरा निवासी अतुल साहेबराव खोपे ने दि.20 फरवरी को जिल्हाधिकारी अकोला एवं तहसीलदार मूर्तिज़ापुर को अपनी लेखी शिकायत पेश की है।
बता दे कि कुरुम बस स्थानक से लेकर इतवार चौक, मालीपुरा,देशमुखपुरा,कन्या शाला, मुस्लिमपुरा होते हुवे यह मुख्य रास्ता, वापस मरवाड़ीपुरे से बस स्थानक की ओर आता है। जिसमे जि. प. शाला पीछे कुम्भार पूरा बसा हुवा है। सभी कुम्भार पूरा निवासियों को आने जाने के लिए केवल यही एक मुख्य रास्ता है। और किसानों को भी अपने खेत का माल गाड़ी बैल तथा ट्रैक्टर से लाना लेजाना इसी रास्ते होता है।परंतु इसी मुख्य रास्ते के बीच संदीप देशमुख ने जबरन अतिक्रमण करेक अपना खोका खड़ा करके इन सब लोगो का रास्ता ही बंद कर दिया। जिस कारण इनदिनों सभी लोगो का परेशानी का सबब बन गया है इस खोके को बीच रास्ते से हटाने के लिए कुछ लोगो ने संदीप देशमुख से मिल-कर समजाना चाहा परंतु संदीप ने ही इन्हें डाट डपट करके गाली गलौच की और कहा तुम से जो होता वह कर लो ऐसा अपनी लेखी शिकायत में अतुल खोपे ने लिखा है।
मैंने ऎसा कोई भी कुंभारपूरा का रास्ता नही बंद किया और नाही बीच रास्ते में अपना खोका खड़ा किया। और यहासे कोई ऎसा रास्ता भी नही है जो कुंभारपूरा जाता हो।कुंभारपूरा जाने के लिए जिप मराठी कन्या शाला की दक्षिण दिशा से सरकारी रास्ता जाता है। मैं एक सुशिक्षित बे रोजगार हु और रोजी रोटी के लिए नजूल की जगह तथा कन्या स्कूल के उत्तर दिशा की दीवार से खोका खड़ा करके अपना छोटा मोटा व्यवसाय करना चाहता हु।और यहा से कुंभारपूरा जाने के लिए कोई रास्ता नही होने के बावजूद भी मैन खोके से करीब 8 से 10 फिट जगह लोगो को आने जाने के लिए ऐसे ही छोड़ दिया है।फिर भी मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है। गांव में कई लोग नजूल की जगह पर अतिक्रमण करके व्यवसाय चला रहे है। उनकी कोई शिकायत नही करता। मुझ पर शिकायत द्वारा लगाया गया आरोप केवल जूठा है।*"
संदीप मधुकर देशमुख
सौ साल पुराना केवल यही एक मार्ग है जो कुंभारपूरा निवासी आते जाते है।परंतु इस मार्ग पर संदीप देशमुख द्वारा अतिक्रमण करके बीच सड़क खोका रखा गया। जिससे कुंभारपूरा निवासी- योके आवा-जावी में बाधा बनता जा रहा है,
अतुल साहेबराव खोपे
