ओ.एच्.ई का मेंन इलेक्ट्रिक तार टूटने से रेल के रुके पहिये


शफ़ी खान

  • घटना कुरुम रेलवे स्टेशन पर आज  शाम 4 बजे की
  • कुरुम में 2 घंटे तक रुकी  गीतांजलि एक्सप्रेस तथा हावडा अहमदाबाद एक्सप्रेस
  • रेल यात्रि तथा मासूम बच्चो हाल बे हाल
  • चाय पानी के लिए तरसे सफर करने वाले रेल यात्री


कुरुम :- मध्य रेल के तथा भुसावल नागपुर के बीच आनेवाला कुरुम रेल स्थानक से थोड़ी ही दूर पर ओ.एच.इ.का मेन इलेक्ट्रिक तार टूटने के कारण हावड़ा की और  यहाँ से गुजरनेवाली अहमदाबाद एक्सप्रेस तथा गीतांजलि एक्स-
प्रेस करीब 2 घंटा कुरुम रेलवे स्थानाक पर रुकी रही। जसके चलते रेल यात्री तथा बच्चो का हाल बे हाल होगया।इस वक्त रेल यात्री चाय पानी के लिए तरस गए रेल सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक कुरुम रेलवे स्थानाक से थोड़ी ही दूर तथा टाकली की और 'B' केबिन के समीप खंबा क्र.646 - 32/34 का मेन इलेक्ट्रिक तार टूट ने से  डाउन साइड से नागपुर की और जा रही अहमदाबाद हावड़ा तथा मुम्बई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस  को कुरुम रेलवे स्टेशन पर करीब 2 घंटा रोकना पड़ा।और इनके पीछे चल रही तिरुपति अमराव-
वती एक्सप्रेस को माना रेलवे स्थानक पर रोकना पड़ा।इस कारण नागपुर की और जानेवाली  सभी गाड़िया करीब 2 घंटे देरी से चली।
       इस वक्त यहा पर तैनात स.स्टेशन मास्टर जगदीश यादव ने अपनी तत्परता बताते हुए बडनेरा के ओ.एच. ई. स्टाफ को मेमो देकर तुरंत बुलाकर मेन इलेक्ट्रिक तार जोड़ा गया। और पूरे 2 घंटे के बाद करीब शाम 6 बजे रुकी सभी गाड़िया को एक एक करके छोडा गया। और बडनेरा के ओ एच इ स्टाफ ने भी अपनी  युध्दस्तरिय तत्परता
दिखाते हुए मेन तार जोड़कर रूट क्लीयर किया। इस वक्त सभी आला अफसर स्पॉट पर मौजूद थे।
          बता दे कि इस रूट पर माना कुरुम के बीच ब्रिटिश कालीन पुलिया का नुतनिकरण का काम शुरू है। इस कारण आज इस रूट पर 2 घंटे का ब्लॉक भी लिया गया था । जिस कारण इस रूट की सभी गाड़िया ऐसे भी लेट चल रही थी। और उसमें मेन तार टूटकर नीचे गिरना रेल यात्रियों का परेशानियों का और भी ज्यादा सबब बन गया था।

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post