![]() |
| में गड्ढे पाटते हुए लेबर छाया :- शफ़ी खान |
शफ़ी खान
- रिजवान टाइम्स न्यूज़ ने 29 जनवरी को खोली थी पोल राष्ट्रिय राज मार्ग के गड्ढो की
- फिर दुर्घटनाओ को न्यौता दे रहा राजमार्ग
- जब कि 84 दुर्घटनाओ में 58 लोगो की हुई थी मौत
कुरुम : - मूर्तिज़ापुर के माना पोलिस स्टेशन अंतर्गत आनेवाला 22 की.मि.राष्ट्रीय राज मार्ग पर गड्ढो का साम्राज्य दिखाई दे रहा था। जिसके चलते अब तक 84 दुर्घटनाओ में 58 लोगो की दर्द नाक मौत हुई थी। जिसमे माना के दो जि.प. शिक्षको का सिरसो डयूटी जाते वक्त इन्ही गड्ढो के कारण स्पॉट पर ही दर्दनाक मौत होने से पूरे अकोला जिले में गम का सन्नाटा छा गया था। इस दर्दनाक हादसे को मद्देनजर रखते हुये माना पोलिस ने करीब 22 की.मि.अंतर तक गड्ढो को मुरुम भरकर पाटे थे। जिसके बाद अब तक कोई ऎसी दुर्घटना नही हुई जिससे किसी कि मौत हुई हो।परंतु अब राज मार्ग के गड्ढो का मुरुम हटने से फिर गड्ढे खुले नजर आ रहे है। जिस कारण वाहन चालकों में भय का माहौल निर्माण हो गया है परंतु कुरुम के रिजवान टाइम्स न्यूज़ संवाददाता ने इसे गंभीरता से लेकर दि.29 जनवरी को रिजवान टाइम न्यूज़ में " फिर दुर्घटनाओ को न्यौता दे रहे राज मार्ग के गड्ढे" ऎसी खबर प्रकाशित करते ही फोर लेन ठेकेदार हरकत में आकर आज से डाम्बर एवं गिट्टी से गड्ढे पाटने का काम शुरु किया गया।आज माना फाटे से लेकर कुरुम तक बड़े बड़े गड्ढे पाटने का काम शुरू था .
