चेन्नई. प्रधानमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार पुड्डुचेरी पहुंचे। यहां मोदी ने आध्यात्मिक गुरु श्री अरबिंदो के आश्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक रैली में मोदी ने कहा कि यह दिव्य लोगों का शहर है। पुड्डुचेरी के पास रिसोर्स की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी इसके विकास में कमी रह गई। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि एक परिवार ने देश पर 48 साल तक राज किया, पिछले 10 साल तो रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई। हमारी सरकार के मई में 48 महीने पूरे होंगे, विकास के लिहाज से इनकी 48 साल से तुलना करें। पता चलेगा आपने क्या खोया।
मोदी ने पूछा- हम दूसरे देशों से पीछे क्यों हैं
- पीएम मोदी ने रैली में कहा, ''मैं लंबे अरसे बाद पुड्डुचेरी आया हूं। यह दिव्य लोगों का शहर है। आज खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।''
- ''पुड्डुचेरी के पास सभी रिसोर्स और विल पावर है, लेकिन फिर भी क्यों अब तक विकास सही रास्ते पर नहीं आ पाया? ये नंबर 1 क्यों नहीं है? क्या यहां महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं? क्या इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया जा रहा है? जिन पार्टियों ने यहां शासन किया, उन्होंने कभी पुड्डुचेरी के साथ इंसाफ नहीं किया।''
- ''हमें 1947 में आजादी मिली। हम विकास के मामले में दुनिया के बाकी देशों की बराबरी नहीं कर पाए, जो हमारे साथ आजाद हुए थे। आज हमें खुद से पूछना होगा कि पॉलिटिकल कल्चर में कहां कमी रह गई? क्यों हम दूसरे देशों से पीछे रह गए?''
एक परिवार ने 10 साल रिमोट से सरकार चलाई
- कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी नेकहा, ''हमारे पहले प्रधानमंत्री (पं. जवाहर लाल नेहरू) 17 साल तक सत्ता में रहे। फिर उनकी बेटी (इंदिरा गांधी) ने 14 साल सरकार चलाई, बाद में उनके बेटे (राजीव गांधी) 5 साल प्रधानमंत्री रहे। आपने देखा होगा कि पिछले 10 साल (2004 से 2014) तक कैसी एक परिवार ने रिमोट कंट्रोल के जरिए सरकार चलाई।''
कांग्रेस के 48 साल के कारोबार की 48 महीने से तुलना करें
- मोदी ने कहा, ''एक परिवार ने 48 साल देश पर राज किया। हमारी सरकार तो मई में 48 महीने पूरे करेगी। आप तुलना करें कि पिछले 48 साल में क्या खोया और हमारे 48 महीने में कितना कुछ पाया। 48 महीने की हमारी सरकार और 48 साल का उनका कारोबार! जब तुलना करें तो देखना चाहिए कि विकास से आम आदमी को क्या फायदा हुआ।''
- ''मैं पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी को बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि जून के बाद कांग्रेस एक तरह से नमूना बनने जा रही है।''
मोदी ने ऑरोविल में क्या कहा
- नरेंद्र मोदी श्री अरबिंदो आश्रम के बादऑरोविल इंटरनेशनल सिटी के गोल्डन जुबली प्रोग्राम में भी शामिल हुए। अरबिंदो इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों से भी मिलेऑरोविल में मोदी ने कहा, ''श्री अरबिंदो घोष के विचार आज भी हमारे लिए काफी अहम हैं। हमनें एक दार्शनिक और कवि होने के साथ-साथ उनके चरित्र में कई रूप देखे हैं। यह सब देश और समाज की तरक्की के लिए समर्पित थे।''
- ''ऑरोविल ने महिला, पुरूष, युवा और बुजुर्गों को अपनी सीमाओं और पहचान से अलग होकर एक किया है। भारत में हमेशा दूसरे देशों के धर्म और संस्कृतियों को तरजीह दी गई। भारत ही पुरातन गुरुकुल परंपरा का जन्मदाता है, जहां सीखना सिर्फ क्लासरूम तक सीमित नहीं रहा। ऑरोविल भी कुछ इसी तरह बनाया गया, यहां भी व्यक्ति को ताउम्र शिक्षा दी जाती है।''
