पंचशील शिक्षण संस्था में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस .


शफ़ी खान

  • शिक्षकों ने किया विविध कार्योक्रमो का आयोजन
  • कार्यक्रम के अध्यक्ष पद पर थे माना के थानेदार भाऊराव घुगे

कुरुम। दि 27 जनवरी. कुरुम के पंचशील शिक्षन सस्थाद्वारा संचालित पंचशील विद्यालय तथा जि. एम. टेकाडे ज्यु. साइन्स कॉलेज में इस बार बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस वक्त शिक्षक तथा छात्रों ने विविध कार्यक्रम पेश करके आने वाले सभी मेहमानों का दिल जीत लिया। इस गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अध्यक्ष पद पर इस बार माना के थानेदार भाऊराव घुगे थे .सुबह 7 बजे पंचशील शिक्षण  संस्था  के  अध्यक्ष  मा. शैलेन्द्र  कोरडे ने तिरंगा फहराकर सलामी पेश करते हुवे राष्ट्रगीत पढ़ा गया। और सभी छात्रों को मिठाई बाट कर पचंशील विद्यालय तथा ज्युनियर कालेज व  शिक्षकों के उपस्थिति में पुरे गांव में  प्रभात फेरी निकाल कर भारत माता की जय का नारा लगाते हुवे प्रभात फेरी ग्राम पंचायत मैदान में पहुची। इस वक्त ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच सौ.संगीता दहिकर के हातो ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान पढ़ा गया
शफी खान को शाल, श्रीफल,समूर्तिचिन्ह, देकर सन्मानित किया गया
ग्रा. प. कार्यालय मैदान में कुरुम परिसर के सभी जिल्हा परिषद स्कूल के छात्र व शिक्षक ,सरकारी अस्पताल का स्टाफ,तथा सभी सरकारी कर्मचारी व पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे। और ग्रा.प. द्वारा बाटे गए चॉकलेट का लुफ्त उठाते हुये अपने अपने प्रतिष्ठान पहुच कर आगे के कार्योक्रमो की शुरुवात की .
याद दिला दी के  पंचशील शिक्षण संस्था को 52 साल पूरे होने के खुशी में इसी माह के 3 से 6 जनवरी 18 तक सुवर्ण मोहत्सव का विविध कार्यक्रम लिया गया था। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ठ योगदान देने वालो का गणतंत्र दिवस के मौके पर सत्कार करके उन्हें शाल, श्रीफल,समूर्तिचिन्ह, देकर सन्मानित किया गया। जिस में पोलिस,पत्रकार,शिक्षक,मंडप डेकोरेशन,चित्रकार, आचारी,तथा बिकुल सप्लायर का सन्मान चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
इस वक्त सभी ने अपने अपने मनोगत व्यक्त किये। कार्यक्रम  को शुरुवात करने से पहलें पी. टी.आई शिक्षक मडगे सर के नेतृत्व मे M.C.C. छात्रों के परेड का निरीक्षण करके माना के थानेदार भाऊराव घुगे तथा उनके सहाय्यक पी. एस. आई. चंदू पाटिल ने  मानवंदना दि इस कार्यक्रम को सफल बनाने पंचशील शिक्षण संस्था के अध्यक्ष मा.शैलेन्द्र कोरडे, उपाध्यक्ष रंजीत देशमुख सचिव चंद्रकांत अड्सोड सदस्यगण डॉ. चार्जन,खोपेजी,मांडवेजी,अन्नाजी फूटाने,व पंचशील शिक्षण संस्था के सभी शिक्षक एव शिक्षिका तथा सभी कर्मचारी वर्ग गांव के सभी नागरिको ने कड़ी मेहनत की। इस कार्यक्रम का संचालन डाबेराव सर ने किया जब कि आभार व्यक्त मैडम हेमलता शिरभाते ने किया। .               

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post