![]() |
- बाइक सवारोंकी जान खतरे में . गड्ढे बचाने के चक्कर में कई बार होती है दुर्घटनाये
- गड्ढो के कारण 84 दुर्घटनाओ में अब तक 58 लोगो की मौत.
- माना पोलिस ने पाटे थे 22 कि मि तक गड्ढे .लोक निर्माण विभाग की अनदेखी
शफ़ी खान
कुरुम। दि 28 जनवरी - मूर्तिज़ापुर तालुके के माना पोलिस स्टेशन अंतर्गत आनेवाले 22 की. मि.अंतर के राष्ट्रीय राज मार्ग क्र 6 पर इन दिनों बड़े बड़े गड्ढो का आतंग दिखाई दे रहा है।जिसके चलते यहाँ से हर गुजर ने वाला राहगीर अपने आप को असुरक्षित मेहसूस कर रहा है।इन्ही गड्ढो के कारण अलग अलग 84 दुर्घटनाओ में अब तक 58 लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी है। फिर भी कुम्भ करण की नीद में सोने वाला लोक निर्माण विभाग अब तक जागा नही।हालांकि अकोला से बडनेरा तक इसी मार्ग पर फोर लाइन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। परंतु ठेकेदार भी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नही दे रहे है। इस कारण पोलिस को ही दया आकर पिछले माह 22 की. मि. अंतर तक गड्ढो में मुरुम डालकर पाटे थे बता दे कि नागोली नागठाना से लेकर तो मधापुरी फाटे तक हर साल बारिश के कारण बड़े बड़े गड्ढे गिरते है। ऎसे गड्ढो के कारण इसी ऐरिया में सबसे ज्यादा दुर्घटनाये होती है। जिसमे कई लोगो की मौत होती है। इस कारण यहाँ के पोलिस को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं .

