नागपूर :- एन.आय.टी इंटरनॅशनल स्विमिंग पुल में 1 से 3 ऑक्टोबर तक सम्पन्न हुयी राज्य स्तरीय स्वीमिंग कॉम्पिटीशन में 12 साल के चौधरी मोहम्मद मोईझ युसूफ ने पहले दिन 50 मीटर बॅक स्ट्रोक स्वीमिंग कॉम्पिटीशन में सिल्वर मेडल लिया और 2 ऑक्टोबर को 100 मीटर बॅक स्ट्रोक स्वीमिंग कॉम्पिटीशन में गोल्ड मेडल हांसिल करके नया रेकॉर्ड स्थापित किया और 3 ऑक्टोबर को 200 मीटर बॅक स्ट्रोक स्वीमिंग कॉम्पिटीशन में सिल्वर मेडल हांसिल किया।
चौधरी मोहम्मद मोईझ युसूफ दक्षिण मुंबई के सेंट पीटर स्कुल, मजगांव का 7 वी कक्षा का छात्र हैं। अब तक उसने अपने स्विमिंग करिअर में 16 गोल्ड, 8 सिल्वर, और 8 ब्राऊन्झ मेडल और एक चॅम्पियनशिप ट्रॉफी हांसिल किया हैं। बॉम्बे वाय.एम.सी. से श्री.मनोज बालेकर, श्री.नितीन हेगिष्टे के मार्गदर्शन में चौधरी मोहम्मद मोईझ युसूफ ने स्विमिंग की ट्रेनिंग ली हैं।
यह तैराकी क्षेत्र में नया, उभरता हुआ राज्य स्तरीय सीतारा हैं, जो भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकता हैं, जरूरत हैं सरकार की तरफ से हरसंभव सपोर्ट की।

