माना के अनवार उर्दू हाईस्कूल एवं हबीबिया ज्युनिअर कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस



  • सभी शिक्षको ने किया योगासन


शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तहसील अंतर्गत आनेवाले ग्राम माना के अनवार उर्दू हाईस्कूल एवं हबीबिया ज्युनिअर कॉलेज में आज सभी शिक्षको के उपस्थिती में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस बड़ी ही हर्षोउल्हास के साथ मनाया गया


                  इस वक्त स्कूल के सभी शिक्षक वर्ग और कर्मचारी सुबाह 8 बजे स्कूल में उपस्थित होकर बाहर मैदान में योगासन किया गया। आज कल की ऎसी भाग दौड़ जिंदगी में कहा किसी को व्यायाम करने की फुरसत मिलती है। और मिली भी तो इस जमाने मे कौन आये दिन व्यायाम करता है। छात्रों को पढ़ाने से लेकर ऑफिसियल काम करते करते ऎसे ही मनुष्य थक जाता है। जिसका परिणाम सीधा मनुष्य के स्वास्थ पर होता है।

और मनुष्य के शरीर मे कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है। ये सब ध्यान में रखते हुवे आज माना के अनवार उर्दू हाईस्कूल एवं हबीबिया कॉलेज के शिक्षकों ने अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस को मध्य नजर रखते हुए "योगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन" किया गया था।


                  इस कारण अनवार उर्दू स्कूल तथा हबीबिया कॉलेज के मुख्यध्यापक फ़ारूक़ अहमद खान सर ने सभी शिक्षकों को योगा कि शिक्षा दी। योगा दिवस को सफल बनाने शहादत खान पठान सर,मो.हिदायत सर,इरफान अली सर,मो.जुबैर सर,मो.फिरिज सर,मो.सरफराज सर,अ. मतीन सर,रेहान अहमद निजामी सर,मो.शकील सर,इकबलोद्दीन सर,मो.वसीम सर,मो.शारिक सर तथा रहीम खान सर व सभी कर्मचारी ने कड़ी मशक्कत की।


SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post