इकबाल मुल्ला
लोहारा/प्रतिनिधी :- महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के संदर्भ मे तहरीक अवकाफ की और से एक विशेष प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन दि.3 मे बरोज शाम 4बजे,होटल अंलकार औरंगाबाद मे किया गया था,प्रेेेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आल इंडिया मुस्लिम ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथाा तहेेेरीक अवकाफ के अध्यक्ष शबीर अहमद अंसारी ने कहा कि" महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड इस समय बिल्कुल नाकारा सा हो कर रह गया है,बोर्ड मे प्रलंबित कार्यों के बारे मे विस्तार जानकारी देते हुए कहा कि.1100 सौ चेंज रिपोर्ट की फाईलें,1300 सौ स्किम्स के साथ 1500 सौ मस्जिदों के पंचीकरण के प्रस्ताव कई महिनों से धुल खाते पडे हुऐ हैं.इसी प्रकार से कोर्ट मे650/ऐसे प्रकरण हैं जिस मे वक्फ बोर्ड की तरफ से वकालत नामा भी दाखिल नही किया है.
.इन सब कामों के प्रलंबित होने के दो मुख्य कारण है, एक वक्फ बोर्ड सदस्यों की बैठकों का ना होना और आपसी मतभेद ,दुसरा वक्फ बोर्ड मुख्य कार्यकारी अधिकारी का स्थाई( पर्रमनंट) रूप से नही होना,साथ ही CEO के पास फुल पावर का ना होना भी है.
(2) राज्य सरकार ने वक्फ बोर्ड सदस्यों से तीन महिनों मे CEO का नाम देने के लिए कहा था, इस बात को भी कई महिने हो गए है अभी तक बोर्ड के सदस्यों ने नाम नहीं दिया है.
(3) 2,एप्रिल को वक्फ के तीन सदस्यों की अवधि समाप्त हो गई हैं इस प्रकार से अब बोर्ड मे केवल सात सदस्य रह गये है, एम एम शेख अपने खराब स्वास्थ्य के कारण बैठक मे हिस्सा लेंगे जरा मुस्कील ही हैं.
(4) 7,8,मे को औरंगाबाद मे राज्य वक्फ बोर्ड की बैठक होने जा रही हैं, तहरीके अवकाफ की मांग हैं की वक्फबोर्ड के CEO को उपरोक्त विषय पर पुर्ण अधिकार दिये जाऐं.जो प्रलंबित प्रकरण हैं इन का निपटारा किया जा सके.
तहरीके अवकाफ के सचिव मिर्जा अब्दुल कय्युम नदवी ने कहा की बोर्ड के सदस्यों ने गत वर्ष बडे जोर व शोर से यह ऐलान किया था कि वक्फ बोर्ड मस्जिदों के इमामों और मौजन(बांगी) को तंख्वाह(पगार) मे बढोत्तरी करेंगे,जिस मे इमामों को पंधरा हजार और मौअज्जन को दस हजार देने का वादा और घोषणा कर सुर्खियां बटोरी थी.1 जुन/2017 से देने का घोषणा कि थी,अभी तक कुछ भी नही हुआ है.
प्रेस कांफ्रेंस मे,शब्बीर अहमद अंसारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सेक्रेटरी मिर्जा अब्दुल कय्युम नदवी,मुश्ताक अहमद उपस्थित थे.
