तुम दीन को जिंदगी में ले आओ तुम्हारी आखेंरत और संवर जाएगी. मौलाना सोहेब मुंबई


मूर्तिजापुर -; अथर खान. इंसान अगर सोच लेवे की नमाज से बढ़कर  और हुजूर की बताई हुई सुन्नतों पर चले तो जिंदगी तो बनती है साथ में आखेंरत भी संवर जाती है. ऐसा बयान मुंब्रा मुंबई से आए मौलाना सोहेब साहब ने दिया.स्थानीय मुर्तिजापुर में पिछले 12 जनवरी से जारी इज्तेमा मैं रविवार को आखरी दिन दुआ रखी गई थी रविवार बाद नमाज मगरिब के मैं अकोला अमरावती वाशिम बुलढाणा यवतमाल नागपुर मुंबई तक के करीब डेढ़ लाख लोग इज्तेमा  में पहुंचे. रविवार को मगरिब के बाद बयान में मौलाना सोहेब ने बताया कि हमारे नबी को लड़कियां पैदा होने पर बहुत खुशी होती थी. लड़कियां पैदा होने पर घरों में बरकती आती है लड़कियों को अच्छी तालीम देखकर और अच्छी तबीयत देकर उन्हें एक नेक आमाल वाली शख्सियत बनाएं जिस को बड़ी फल जिसकी बड़ी फजीलत और अज्र बताया गया हैं. साथ ही जो लोग लड़की होने पर नाराजगी जताते हैं यह कुफ्र की अलामत है अगर मालिक चाहे तो उस लड़की के जरिए ही तुम्हारी जिंदगी रोशन कर दे ऐसा कहां इस इज्तेमा  मैं अकोला अमरावती नागपुर बुलढाणा यवतमाल से आए करीब 22 नौजवानों का सामूहिक विवाह इस्तेमा में संपन्न हुआ. आखिर में देश में शांति खुशहाली अमन चैन के लिए दुआ की गई.
दुआ में अकोला वाशिम अमरावती बुलढाणा नागपुर मुंबई पुणे करीब डेढ़ लाख लोग शामिल हुए.मूर्तिजापुर शहर में पानी  की भारी किल्लत है लेकिन आकोला से 10 बड़े टैंकर और स्थानीय शहर के लोगों ने अपने अपने टैंकर उपलब्ध करा देने से पानी  की जरा भी किल्लत नजर नहीं आई है सात शहर एवं तहसील के बच्चे बूढ़े और नौजवानों ने बढ़-चढ़कर इस इज्तेमा मे हिस्सा लिया.इस इज्तेमा में ट्रैफिक का खास इंतजाम किया था जिससे नेशनल हाइवे के समीप इज्तेमा रहने के बाद भी ट्रैफिक कहीं जाम नजर नहीं आया.आकोला अमरावती वाशिम से आए नागरिकों के लिए शहर में अलग-अलग जगह पर पार्किंग का इंतजाम किया गया था.इस इज्तेमा में दवा खाने का खास इंतजाम था मूर्तिजापुर तहसील के सभी मुस्लिम डॉक्टर और मूर्तिजापुर शहर के बाहर रहने वाले डॉक्टर भी 3 दिनों तक खिदमत में रहे तथा तहसील के सभी के केमिस्ट दुकानदारों ने खिदमत की आज इज्तेमा में बूढ़े युवक और छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए. दुआ के वक्त 51 एकड़ खेत भी कम पड़ रहा था. इज्तिमा मे विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी थी . जिसके लिए शहर के विभिन्न समाज के नागरिक खरीदी के लिए पहुंचे.यह इज्तिमा शहर के नेशनल हाईवे पर था लेकिन हाईवे पर चलने वाली गाड़ियां को इस से कोई परेशानी तकलीफ नहीं थी स्थानीय शहर के थानेदार प्रदीप देशमुख के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने चाकचौ बंदोबस्त रखा था  .

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post