चार वरिष्ठ न्यायाधीशों ने कहा कि शीर्ष अदालत में ‘सबकुछ ठीक नहीं’

चार वरिष्ठ न्यायाधीशों ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में ‘सबकुछ ठीक नहीं
नयी दिल्ली, 12 जनवरी  उच्चतम न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश जे चेलामेश्वर ने आज कहा कि उच्चतम न्यायालय का प्रशासन ‘‘सही नहीं चल रहा ’’ और बहुत सी ऐसी चीजें हुई हैं जो नहीं होनी चाहिए थीं एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए न्यायमूर्ति चेलामेश्वर और तीन अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों ने उच्चतम न्यायालय के न्यायतंत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आज एक संवाददाता सम्मेलन किया संवाददाता सम्मेलन में न्यायमूर्ति चेलामेश्वर के अलावा न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एम बी लोकुर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ मौजूद रहे न्यायमूर्ति चेलामेश्वर ने कहा, ‘‘कई बार उच्चतम न्यायालय के प्रशासन में सबकुछ सही नहीं होता और बहुत सी ऐसी चीजें हुई जो नहीं होनी चाहिए थी।’’ संवाददाता सम्मेलन यहां उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर आयोजित किया गया

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post