नई दिल्ली: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जोधपुर के एयरफोर्स बेस
से सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी. वह पहली महिला रक्षा मंत्री हैं जिन्होंने लड़ाकू
विमान में उड़ान भरी. इससे पहले 25 नवंबर 2009 में तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर के तौर पर पूर्व
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे में सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं. रक्षा मंत्री निर्मला
सीतारमण ने लिया भारतीय नौसेना की ताकत का जायजा सुखोई वायुसेना का सबसे
बेहतरीन लड़ाकू विमान है. हाल ही में सीतारमण ने गोवा में देश के सबसे बड़े नौसैनिक
युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य का जायज़ा लिया था. इसके पीछे निर्मला सीतारमण की
कोशिश सेना के अलग अलग अंगों की कार्यप्रणाली और तैयारी को समझना है. वह 45 मिनट आसमान में रही. रक्षा
मंत्रालय ने सैन्य अधिकारियों के रैंक और स्टेटस में कमी से जुड़ा 'विवादित आदेश' वापस लिया बता
दें कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सेना के तीनों अंगों का हौसला अफजाई करती नजर
आती रहती हैं. इससे पहले रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण इसी महीने 'रक्षामंत्री डे एट सी'
अभियान में हिस्सा
लेने के लिए गोवा के भारतीय नौसेना अड्डा आईएनएस पहुंची थीं.
Uncategories
सुखोई-30 लड़ाकू विमान में निर्मला सीतारमण ने भरी उड़ान, ऐसा करने वाली पहली रक्षामंत्री बनीं
Author: Moeez Shaikh
Related Posts
Some simillar article from this label, you might also like
- Blog Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
